इंडिया-नेपाल बार्डर से SSB के जवानों ने संदिग्ध पाकिस्तानी महिला को किया गिरफ्तार

0 394

बिहार: भारत नेपाल बार्डर से एक संदिग्ध पाकिस्तानी महिला (Suspected Pakistani Woman) को गिरफ्तार किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं वह भारत में जासूसी तो नहीं करने आई थी। फिलहाल इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल संदिग्ध महिला से पूछताछ जारी है। इस संदिग्श महिला US की नागरिकता है। पहले वह पाकिस्तानी नागरिक (Pakistani Citizen) थी।

किशनगंज पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए महिला को मंगलवार की शाम को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक, महिला भारतीय सीमा से नेपाल बिना वैध दस्तावेज के पार करने की कोशिश कर रही थी। संदेह होने पर एसएसबी ने महिला को बॉर्डर पर रोक लिया और पूछताछ शुरू की। हिरासत में ली गयी महिला का नाम फरीदा मल्लिक बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बिहार स्थित किशनगंज के गलगलिया थाना क्षेत्र में स्थित इंडो-नेपाल सीमा पर SSB और किशनगंज पुलिस की 41वीं बटालियन ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया। SP ने बताया कि महिला मूल्य रूप से पाकिस्तान की है लेकिन उन्होंने पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर US की नागरिकता ली है। किशनगंज एसपी, डॉ.इमानुल हक मेगनु ने बताया कि पूर्व में महिला को उत्तराखंड से भी गिरफ्तार किया गया था और वो 11 महीने जेल में रही थी इसके बाद उन्हें US भेज दिया गया। वो इस बार यहां किस लिए आई हैं उसकी जांच की जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.