जम्मू-कश्मीर में भयानक सड़क हादसा, कुपवाड़ा में अनियंत्रित होने से पलटी तेज रफ्तार बस; 20 लोग घायल

0 364

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के वातायिन इलाके में आज एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें लगभग 20 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होने की वजह से अचानक पलट गई और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। राहत की बात यह है कि अब तक इस हादसे में एक भी मौत की खबर नहीं है। फिलहाल, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और घायलों की शिनाख्त करने में जुटी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.