तमिलनाडु के 26 जिलों में स्कूल बंद, IMD ने भारी बारिश के चलते जारी किया रेड अलर्ट

0 403

तमिलनाडु : जहां देश के कई हिस्सों में जोरदार ठंडी (Cold) पड़ रही हैं तो वहीं मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। तमिलनाडु में तो पिछले कई दिनों से जमकर बारिश (Heavy Rain) हो रही है। जिसकी वजह से जगह- जगह पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश के चलते यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, रानीपेट, थेनी, डिंडीगुल और नीलगिरी जिलों और कांचीपुरम के लिए रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है। साथ ही मौसम विज्ञान विभाग ने आज तमिलनाडु के पूरे राज्य में भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। भारी बारिश के चलते तमिलनाडु सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग के रेड अलर्ट (Red Alert) जारी करने के बाद तमिलनाडु सरकार ने राज्य के 26 जिलों में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित (Tamil Nadu School Closed) कर दी है। चेन्नई समेत राज्य के कम से कम 26 जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने मछुआरों को आज और कल दोनों दिन समुद्र तटों पर ना जाने की सलाह दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.