प्रेमी बना कातिल: प्रेमिका ने रचाई किसी और से शादी तो उसके बॉडी के 6 टुकड़े कर कुंए में काटकर फेंका सिर

0 388

उत्तर प्रदेश : श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी थमा भी नहीं, मर्डर मिस्ट्री अभी पूरी तरह से सुलझी भी नहीं कि ऐसी ही एक दूसरी दर्दनाक घटना सामने आ गई है। इस बार यह मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। उत्तर प्रदेश (UP) के आजमगढ़ से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक महिला के प्रेमी ने उसके बॉडी के टुकड़े-टुकड़े कर (Body into Pieces) डाले। तो चलिए हम आपको इस पूरी घटना के बारे में बताते हैं।

दरअसल, आरोपी प्रिंस (Prince) और मृतक अराधना (Aradhana) 2 साल पहले रिलेशन में थे। जिसके बाद इसी साल अराधना की किसी और से शादी हो गई थी। अराधना की शादी जब हुई तो उस समय प्रेमी प्रिंस विदेश में था। जब प्रिंस विदेश से वापस आया तो अराधना से उसके पति को छोड़कर अपने साथ शादी करने का दवाब बनाने लगा। इसके बाद जब आराधना शादी के लिए नहीं मानी तो आरोपी प्रिंस ने 29 अक्टूबर से ही लड़की के हत्या की प्लानिंग करनी शुरू कर दी।

हत्या की प्लानिंग के तहत आरोपी प्रिंस ने लड़की को 10 नवंबर को मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान उसने उसे पूरे दिन घुमाया और हत्या कर दी। शख्स ने अराधना के बॉडी के करीब 6 टुकड़े किए। उसके बाद शव के टुकड़ों को कुंए में फेंक दिया जबकि उसके सिर को वहां से 5-6 किलोमीटर दूर एक तालाब में फेंक दिया।

Ani के रिपोर्ट के मुताबिक आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान मुख्य आरोपी प्रिंस यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। गौरतलब है कि इस घटना को प्रिंस ने अपने मामा के लड़के के साथ मिलकर अंजाम दिया है। साथ ही मामले में प्रिंस के माता-पिता, बहन, मामा, मामी, ममेरा भाई समेत करीब 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.