ओडिशा: कोरई स्टेशन पर एक मालगाड़ी पटरी से उतरी, 2 की मौत, 8 बुरी तरह घायल

0 472

नई दिल्ली. ओडिशा (Odisha) में आज यानी मंगलवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। वहीं इस हादसे में 2 लोगों की मौत की भी खबर है। उक्त घटना भद्रक-कपिलास रोड रेलवे सेक्शन के कोरई स्टेशन पर हुई है। वहीं इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। वहीं पटरी से उतरने की वजह से रेलवे स्टेशन की इमारत को भी काफी नुकसान हुआ है।

घटना पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह 6:40 पर यह भयंकर हादसा हुआ है। मिली खबर के अनुसार एक अनियंत्रित मालगाड़ी ट्रेन पटरी से उतर कर प्लेटफार्म के ऊपर लोगों को सीधे रौंदेते हुए यहां के टिकट काउंटर को धक्का मारा है। इसके बाद एक के बाद एक इसके डब्बे पलट गए। खबर लिखे जाने तक दो लोगों का शव अब तक निकाल लिया गया है जबकि 4 लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है।

इधर घटना की जाकारी के अनुसार, भुवनेश्वर से एक्सीडेंट रिलीफ टीम भेजी गई है। साथ ही खुर्दा के DRM भी दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इस दुर्घटना के बाद पूरा स्टेशन परिसर को पुलिस अपने घेरे में ले चुकी है। सूत्रों के अनुसार ट्रेन के डिब्बे के नीचे और भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं। मामले पर पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा है कि, यह दुखद हादसा है। इस भयंकर दुर्घटना के जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं हादसे के बाद फिलहाल यहां से अप और डाउन दोनों सेवा को अभी के लिए बंद कर दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.