अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’, ने तीसरे दिन 60 करोड़ का आंकड़ा किया पार

0 418

मुंबई: आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘दृश्यम 2’ रिलीज हो ही गई है. दृश्यम 2 (Drishyam 2) का फैन्स कब से इंतजार कर रहे थे. दृश्यम 2 साल 2015 में आई फिल्म दृश्यम की अगली कड़ी है. जब से दृश्यम 2 का ट्रेलर आया था लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 2 अक्टूबर के रहस्य को जानने के लिए सभी बेताब हैं. बता दें, दृश्यम 2 को फैन्स और क्रिटिक द्वारा काफी सराहा जा रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी जबरदस्त रही कि फिल्म के धमाका करने का अंदाजा पहले से ही था. और हुआ भी ठीक बिलकुल वैसा ही.

दृश्यम 2 ने पहले ही दिन अपनी कमाई से साबित कर दिया कि 7 साल बाद भी लोगों की दीवानगी विजय सालगांवकर और उसके परिवार के लिए कम नहीं हुई है. इस बार फिल्म में अक्षय खन्ना भी केस को इन्वेस्टिगेट करते नजर आए हैं. अक्षय खन्ना ने हमेशा की तरह अपने अभिनय से लोगों को इम्प्रेस किया. अभिषेक पाठक की दृश्यम 2 एक बार फिर लोगों को लुभाने में कामयाब रही है. बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही झंडे गाड़ दिए. पहले दिन फिल्म की कमाई 14.5 करोड़ के आसपास रही. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 21.59 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की. तीसरे दिन यानी रविवार को तो फिल्म के कलेक्शन ने सभी के होश उड़ा के रख दिए.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट देने वाली वेबसाइट सैकनिल्क डॉट कॉम के अनुसार ‘दृश्यम 2’ ने तीसरे दिन करीब 26.70 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही महज 3 दिन में फिल्म का कलेक्शन 63 करोड़ के पार पहुंच गया. बता दें, ब्रह्मास्त्र के बाद दृश्यम 2 साल की दूसरी बड़ी ओपनर फिल्म बनी है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.