इंडोनेशिया: जकार्ता में भूकंप के तेज झटके, 20 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 5.6 मापी गई तीव्रता

0 536

नई दिल्ली: इंडोनेशिया के जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान 20 लोगों की जान चली गई। वहीं, 300 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मैग्नीट्यूड मापी गई है।

जानकारी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानुजर में जमीन के करीब 10 किलोमीटर था। मौसम और जियोफिजिक्स एजेंसी ने कहा कि फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप इतना भीषण था कि इसमें अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।इसके आलावा करीब 300 से ज्यादा लोग घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.