केजरीवाल की हो सकती है हत्या! मनोज तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे मनीष सिसोदिया

0 408

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के एक ट्वीट से राजनीति में भूकंप आ गया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारे पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की हत्या हो सकती है।

सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि गुजरात व एमसीडी चुनाव मे हार के डर से बौखलाई भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडो को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे है और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। आप इनकी टुच्ची राजनीति से नही डरती, इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी। वहीं उन्होंने कहा कि वे मनोज तिवारी के खिलाफ इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराएंगे।

मनीष सिसोदिया के ट्वीट को लेकर भाजपा अब पूरी पार्टी पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा, ”केजरीवाल और सिसोदिया के ट्वीट देखकर एक ही बात लगती हैं कि केजरीवाल सिसोदिया को जेल में डालने के चक्कर में हैं , और सिसोदिया केजरीवाल को मरवाने के मूड में। एक रोज लिखता है जेल जाएगा, जेल जाएगा। दूसरा लिखता है हत्या होगी, हत्या होगी। एक दूसरे से इतनी नफ़रत है तो तलाक ले लो यार।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.