UP News:15 दिसंबर तक चलेगी गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस ट्रेन

0 449

नई दिल्ली: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस ट्रेन और दादर-बलिया एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं, ताकि यात्रियों को इसकी जानकारी मिल सके।

आपको बता दें की रेलवे ने दादर-बलिया एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को 14 दिसंबर तक विस्तार किया हैं। जबकि गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस ट्रेन को 15 दिसंबर तक विस्तार किया गया हैं। यात्रीगण ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से इन ट्रेनों में टिकट बुक कर सकते हैं।

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री यात्रा कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला किया गया हैं।

इन ट्रेनों के परिचालन में हुआ विस्तार?

ट्रेन नंबर 01025 : दादर-बलिया एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को 02.12.22 से 14.12.22 तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 01026 : बलिया-दादर एक्सप्रेस बुधवार, शुक्रवार, रविवार को 04.12.22 से 16.12.22 तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 01027 : दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार को 01.12.22 से 15.12.22 तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 01028 : गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को 03.12.22 से 17.12.22 तक चलेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.