तेलंगाना: पेद्दाशापुर गांव में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

0 377

हैदराबाद. तेलंगाना (Telangana) के रंगारेड्डी जिले (Rangareddy District) के पेद्दाशापुर गांव (Peddashapur village) में रविवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य मारे गए हैं। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा आज दोपहर 2 बजे के करीब हुआ। यह हादसा इतना भीषण था कि उक्त तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोपाल, उनकी पत्नी अंजलि और बेटी स्वाति के रूप में हुई है। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शमशाद पुलिस इंस्पेक्टर ए श्रीधर कुमार ने बताया कि तेज गति से वाहन चलाने व चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। वाहन को कब्जे में ले लिया। आगे की जांच जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.