शादी के घर में पसरा मातम, सिलेंडर ब्लास्ट से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 60 घायल, घायलों में बच्चे-औरतें शामिल

0 359

नई दिल्ली/जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) से आ रही एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां एक दुर्घटना चलते एक परिवार में शादी की खुशियों के बीच अब मातम छा गया। मिली खबर के अनुसार राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर के भूंभरा गांव के एक घर में शादी के दौरान अचानक आग लगने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। वहीं 60 लोगों के इस घटना में जख्मी होने की भी खबर आ रही है। जिसमें कई औरतें और बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर अग्निशमन दल का एक टैंकर भी पहुंच चूका है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर के भूंभरा गांव में एक शादी के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) हो गया है। इस हादसे से यहां भयंकर आग लग गई। जिसके चलते वहां मौजूद 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि, जोधपुर के भूंगरा गांव में सिलेंडर फटने से एक घर में लगी आग में 4 लोगों की मृत्यु हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, जोधपुर के भूंगरा गांव में एक घर में शादी के दौरान आग लगने से लगभग 60 लोग घायल हुए हैं। काफी गंभीर हादसा है। 60 लोगों के घायल होने की सूचना थी। जिनमें से 42 लोगों को फिलहाल MGH अस्पताल में रेफर किया गया। इन लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.