महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: रायगढ़ में बारात से लौट रही बस को कंटेनर ने मारी पीछे से टक्कर, एक की मौत, 10 लोग घायल

0 455

रायगढ़: महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा (road accident) हो गया। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। यहां खोपोली में निजी बस और कंटेनर (bus and a container) वाहन की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक की मौत और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कंटेनर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

रायगढ़ पुलिस के अनुसार बस एक शादी समारोह से लौट रही थी। 35 यात्रियों को लेकर जा रही थी इसी बीच खोपोली में एक कंटेनर ने बस से टकरा गई जिसमें कई लोग घायल हो गए। एक की मौत हो गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कंटेनर बस से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था की काफी दूर तक इस टक्कर की आवाज आई। जिससे आस पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को जैसे तैसे निलाकने में मदद शुरू कर दी। वहीँ पुलिस को भी सूचना दे दी गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.