गुजरात में जीत की खुशी में जिमखाना क्लब में एनडीए सांसदों का डिनर, PM मोदी भी हो सकते हैं शामिल

0 354

नई दिल्ली : गुजरात के विधान सभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के जिमखाना क्लब में आज एनडीए के सभी सांसदों के लिए डिनर का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस डिनर में शामिल हो सकते हैं। गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने एनडीए के सभी सांसदों को मंगलवार को दिल्ली के जिमखाना क्लब में डिनर के लिए आमंत्रित किया है। खास बात यह है कि लोक सभा और राज्य सभा के एनडीए के सभी सांसदों को अपनी पत्नी/पति के साथ डिनर में आने के लिए न्योता दिया गया है।

दरअसल अब तक की सबसे बड़ी जीत के साथ गुजरात में लगातार सातवीं बार सरकार बनाने में कामयाब हो चुकी भाजपा इस जीत को 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के संकेत के तौर पर प्रचारित और स्थापित करना चाहती है। शायद इसलिए गुजरात की जीत का जश्न एनडीए के सभी सांसदों के साथ मनाने के लिए इस डिनर बैठक का आयोजन राजधानी दिल्ली में किया गया है।

आपको बता दें कि पिछले बुधवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विजय का श्रेय गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को देते हुए उनकी जमकर तारीफ भी की थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.