मैंने और बाबर आजम ने खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए, पाकिस्तान के बल्लेबाज का दावा

0 478

नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट में पाकिस्तान टीम की स्थिति काफी खराब है और मेहमान टीम को टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने के लिए सिर्फ 56 रन और चाहिए, जो पाकिस्तान की धरती पर इतिहास में पहली बार होगा। इसी मैच में पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाए। इसका खुलासा खुद टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज सऊद शकील ने किया है। 50 रन की लीड इंग्लैंड को देने के बाद पाकिस्तान की शुरुआत दूसरी पारी में अच्छी रही, लेकिन उसे अचानक पतन का सामना करना पड़ा। हालांकि, सऊद शकील और बाबर आजम ने अच्छी साझेदारी की, लेकिन दोंने ने खराब स्ट्रोक खेलकर अपने विकेट गंवा दिए। जब सऊद से पूछा गया कि क्या पाकिस्तानी बल्लेबाज स्वार्थी खेल खेलते हैं और अपना विकेट फेंककर टीम को दयनीय स्थिति में छोड़ देते हैं तो सऊद ने कहा कि ऐसा नहीं है।

सऊद ने नेशनल बैंक क्रिकेट एरेना में सोमवार को कहा, “हम ऐसा नहीं सोचते। मैं फिफ्टी लगाकर आउट नहीं होना चाहता और बाबर भी फिफ्टी लगाने के बाद अपना विकेट नहीं गंवाना चाहेंगे। ऐसा नहीं है कि हमने स्वार्थी क्रिकेट खेली है। हां, हमने गलतियां की हैं और हम इसे स्वीकार कर रहे हैं। मैंने और बाबर ने लूज शॉट खेले और विकेट गंवाए। हमारी साझेदारी अच्छी चल रही थी। अगर हम वहां बने रहते तो हम एक अच्छा स्कोर बना सकते थे।”

सऊद को यह भी लगता है कि चारों मौकों पर वह अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और भविष्य में अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में जानता हूं कि मैंने अपनी चारों पारियों को बड़ी पारी में कन्वर्ट नहीं किया। अगर मैं उन शॉट्स पर अपना विकेट खो देता हूं, जिन पर मैं रन बनाता हूं तो मुझे देखना होगा कि उन शॉट्स को ठीक से क्यों नहीं लगाया जा सका। हां, मुझे पता है कि मैं अपनी पारी को बड़ी पारी में कन्वर्ट नहीं कर रहा हूं और जहां मैंने अपनी टीम को नीचा दिखाया है और मैं भविष्य में अपनी पारी को बड़ी करने की कोशिश करूंगा।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.