2023 में कैसी होगी टेक्नोलॉजी की दुनिया, जानिए क्या क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं

0 484

नई दिल्ली। 2022 साल खत्म होने को है और अब नया साल आने को है। ऐसे में अब सवाल यह है कि नए साल में टेक्नोलॉजी की दुनिया कितनी बेहतर हो सकती है। टेक्नोलॉजी बनाएगी जीवन को बेहतर- टेक्नोलॉजी की दुनिया की बड़ी कंपनियों में से एक LG की टैगलाइन Life’s Good है। नए साल 2023 में भी नई नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का काम करेगी। नई तकनीक शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवा और सरकारी सेवाओं तक को आगे बढ़ने में मदद करेगी।

कोरोना काल से शुरू हुई वर्क फ्रोम होम की परंपरा ने देश की अर्थव्यवस्था को बनाए रखने में अपना योगदान दिया। ये भले ही मजबूरी में शुरू हुआ लेकिन इस तकनीक ने हाइब्रिड मॉडेल के भविष्य के द्वार खोल दिये जो लोगों को कहीं से कुछ भी काम करने की अनुमति देता है।

यह नया मॉडल कर्मचारियों को अपने काम का भौतिक (फिज़िकल) अनुभव की जगह टेक्नोलॉजी का अनुभव प्रदान करेगा। इससे लोगों को नए अवसर भी मिलेंगे। इससे कर्मचारियों के साथ विद्यार्थियों के जीवन में भी बदलाव आया है। इस साल जहां हमने रोबॉट्स,आर्टिफ़िश्यल इंटेलिजेंस और मेटावर्स का विकास देखा तो वहीं अगले साल हमें इनमें कुछ क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। AI तकनीक का प्रयोग अब पहले से भी ज्यादा उत्पादों में देखने को मिल सकता है।

स्मार्टफोन में और नए नए फीचर्स मिलेंगे जिससे यूजर्स और स्मार्ट बनेंगे। ऐप्पल, सैमसंग जैसी बड़ी बड़ी कंपनियां अपने फ़्लैगशिप फोन में नए नए फीचर्स देंगी। इसके साथ ही मिड रेंज में भी लोगों को कम कीमत में अच्छे फीचर्स मिलते रहेंगे। स्मार्टफोन के क्षेत्र में सस्ती कीमत में लोगों को अच्छे फीचर्स मिलते रहेंगे। 5G स्मार्टफोन की अब आएगी बहार। देश में 5जी इस साल शुरू हो गया लेकिन अब साल 2023 में सस्ती कीमतों में बेहतरीन 5G स्मार्टफोन पेश होंगे। कंपनियों के बीच फीचर्स और कीमतों को लेकर मुक़ाबला और बढ़ेगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.