तेलंगाना में भीषण हादसा; सिद्दिपेट के जगदेवपुर में नहर में गिरी कार, पांच की मौत

0 427

हैदराबाद: तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले में एक बड़ा हादसा हुआ। यहाँ के जगदेवपुर में एक कार नहर में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक घायल हो गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

सिद्दीपेट जिले की कमिश्नर श्वेता ने बताया कि, सिद्दीपेट जिले के जगदेवपुर में एक कार के नहर में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 1 घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और शव नहर से बरामद किए गए। उनकी पहचान अभी तक ज्ञात नहीं है लेकिन जांच चल रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.