ट्रक चालकों के काम के घंटे निर्धारित करने के लिए कानून लाएगी सरकार: गडकरी

0 398

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि ट्रक चालकों के काम के घंटे निर्धारित करने के लिए एक कानून लाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के समाप्त होने से पहले सड़क दुर्घटनाओं को 50 प्रतिशत तक कम करने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान एक जन पहुंच अभियान सड़क सुरक्षा अभियान में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि सड़क मंत्रालय सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ट्रक चालकों के लिए काम के घंटे निर्धारित करगी सरकार
सड़क सुरक्षा के सभी चार-इ मानक इंजीनियरिंग, प्रवर्तन (इंफोर्समेंट), शिक्षा (एजुकेशन) और आपात स्थिति (इमरजेंसी) के क्षेत्र में कई कदम उठाए गए हैं। बुधवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, मंत्री ने कहा कि ट्रक चालकों के लिए काम के घंटे निर्धारित करने के लिए एक कानून लाया जाएगा। इस वर्ष, मंत्रालय ने सभी के लिए सुरक्षित सड़क का प्रचार करने के लिए स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह (आरएसडब्ल्यू) मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु और कई अन्य लोगों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मंत्रालय ने दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, स्कूल के लिए प्रतियोगिताओं सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया। इसके अलावा एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल जैसी एजेंसियों की ओर से यातायात नियमों के अनुपालन से संबंधित विशेष अभियान चलाया गया, इसमें पैदल यात्रियों की सुरक्षा, टोल प्लाजा पर चालकों के लिए आंखों की जांच शिविर और अन्य सड़क इंजीनियरिंग संबंधी पहल की गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.