नोरा फतेही और राजकुमार राव का गाना अच्छा सिला दिया रिलीज

0 428

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता राजकुमार राव का गाना अच्छा सिला दिया रिलीज हो गया है। राजकुमार राव और नोरा फतेही की जोड़ी पहली बार सिंगर बी प्राक के नए गाने ‘अच्छा सिला दिया’ में नजर आ रही है।इस गाने में राजकुमार राव और नोरा फतेही की लव और हेट केमिस्ट्री दिखाई गई है। गाना प्यार में मिले धोखे की कहानी कहता है। ‘अच्छा सिला दिया’ में नोरा फतेही राजकुमार को प्यार में धोखा देती हैं और उन्हें जान से मारने की भी कोशिश करती हैं, लेकिन राजकुमार बच जाते हैं और फिर नोरा से अपना बदला लेते हैं। इस गाने में नोरा फतेही कभी रोती हुई तो कभी राजकुमार के प्यार में नजर आ रही हैं।इस गाने को जानी ने लिखा है और सिंगर बी प्राक ने गाया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.