Operation Ganga: भारतीय दूतावास का ऐलान, ऑपरेशन गंगा ने भरी आखिरी उड़ान

0 728

New Delhi: हंगरी में मौजूद इंडियन एंबेसी के ट्विटर हैंडल से जो ट्वीट किया गया है, उसमें लोगों से कहा गया कि सभी भारतीयों के लिए अर्जेंट मैसेज, जल्द से जल्द हंगरी के बुडापेस्ट पहुंचने का निर्देश दिया जा रहा है.इंडियन एंबेसी ने सभी भारतीयों को अर्जेंट मैसेज देते हुए जल्द से जल्द हंगरी के बुडापेस्ट पहुंचने का निर्देश दिया है. एंबेसी ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारतीय दूतावास ने आज Operation Ganga उड़ानों के अपने अंतिम चरण की शुरुआत की. आवास (दूतावास द्वारा व्यवस्थित के अलावा) में रहने वाले सभी छात्रों से अनुरोध है कि वे @Hungariacitycentre, Rakoczi Ut 90, बुडापेस्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच पहुंचें.

 

रूस के हमले के बाद यूक्रेन में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. ऐसे में वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए सरकार की तरफ से Operation Ganga शुरू किया गया है. इस मिशन को सफल बनाने में देश की 6 निजी एयरलाइंस समेत एयरफोर्स भी जी-जान से जुटी है. ऑपरेशन गंगा के जरिए हजारों लोगों को वतन वापस लाया जा चुका है. इसके साथ ही जो लोग अभी भी फंसे हैं उन्हें भी निकालने की कवायद हो रही है.

 

रिपोर्ट- मेघा गंगवार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.