सीबीएसई बोर्ड का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें कब, कहां और कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

0 361

नई दिल्ली : सीबीएसई की साल 2023 की परीक्षाएं इसी महीने यानी 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। जिसका एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वो सभी कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफिसियल वेबसाइट

cbse.nic.in
cbse.gov.in

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा एडमिट कार्ड जारी करने के बाद उसे डाउनलोड करने के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही जरुरत अनुसार इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
सीबीएसई होम पेज पर, ‘मुख्य वेबसाइट’ टैब पर क्लिक करें।
सीबीएसई की एकेडमिक वेबसाइट खुलेगी।
सीबीएसई 2023 बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। अब आप यहां मांगी गई जानकारी दें।
सीबीएसई कक्षा 10 या कक्षा 12 के एडमिट कार्ड पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
सीबीएसई 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट्स कक्षा 10वीं और 12वीं के फाइनल एग्जाम से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.