हैदराबाद आतंकवादी हमले में NIA का बड़ा खुलासा, पकड़े गए 3 पाकिस्तानी टेररिस्ट का नाम किया घोषित

0 389

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पिछले अक्टूबर में हुए हैदराबाद में आतंकवादी हमलों (Hyderabad Terrorist Attack) की साजिश रचने के लिए गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत तीन गिरफ्तार (Terrorists Arrested) व्यक्तियों- मोहम्मद ज़ाहिद, माज़ हसन फारूक और समीउद्दीन को नामजद किया है।

एनआईए ने इन तीन आरोपियों और अन्य के खिलाफ इस साल 25 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी। हैदराबाद में आतंकवाद से संबंधित कई मामलों में आरोपी प्रमुख व्यक्ति ज़ाहिद ने लश्कर और आईएसआई से संबंधित पाकिस्तान स्थित आकाओं के निर्देश पर माज़ और समीउद्दीन सहित कई युवाओं को भर्ती किया था।

एनआईए के मुताबिक उन संचालकों के निर्देश के अनुसार, ज़ाहिद ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ हैदराबाद शहर में विस्फोटों और लोन वुल्फ हमलों सहित आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची, ताकि आम जनता के मन में आतंक पैदा किया जा सके।

एनआईए के मुताबिक यह भी पता चला है कि ज़ाहिद को पाकिस्तान स्थित आकाओं से हथगोले मिले थे और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए सार्वजनिक सभाओं और जुलूसों में उन्हें फेंकने की योजना बना रहा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.