पंजाब: पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत इस मामले में हुए गिरफ्तार, रात भर विजिलेंस ऑफिस में चली पूछताछ, आज कोर्ट में पेशी

0 363

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी की सरकार में पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत (Sadhu Singh Dharamsot) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विजीलैंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को उनकी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मोहाली में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। रात भर उनसे पूछताछ चली। आज उन्हें मोहाली कोर्ट (Mohali Court) में पेश किया जाएगा।

साधू सिंह धर्मसोत को आज विजिलेंस ब्यूरो मोहाली कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेगी। विजिलेंस अधिकारी और अधिक संपत्ति का ब्योरा हासिल करना चाहती है। इसी मामले में विजिलेंस ने सोमवार धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया है। साधू सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी का यह पहला मामला नहीं है। AAP की सरकार बनने के बाद वह दूसरी बार गिरफ्तार किए गए हैं। इससे पहले जंगलात मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

अभी हुई जांच में पता चला है कि 1 मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि के दौरान धर्मसोत और उनके परिवार की आय 2 करोड़ 37 लाख 12 हजार 596 रुपए थी, जबकि खर्च 8 करोड़ 76 लाख 30 हजार 888 रुपए था। इसमें 6 करोड़ 39 लाख रुपए उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 269 प्रतिशत अधिक है। बता दें कि धर्मसोत का दूसरा घोटाला जंगलात विभाग घोटाला था, जिसमें उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है और वह जमानत पर बाहर हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.