पत्नी का पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने के लिए युवक ने हैक कर लिया मुंबई पुलिस का सिस्टम, ऐसे धराया

0 406

मुंबई: मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने हाल ही में एक 27 साल के सिविल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने अपनी पत्नी के पासपोर्ट के वेरिफिकेशन के लिए पासपोर्ट वेरिफिकेशन ब्रांच के सिस्टम को हैक कर लिया। ऐसा करके उसने अपनी पत्नी सहित तीन लोगों के पासपोर्ट को मंजूरी दे दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी अपनी पत्नी को प्रभावित करना चाहता था। उसकी पत्नी नौकरी के लिए विदेश जाने की योजना बना रही थी। इंजीनियर ने किसी भी तरह के संदेह से बचने के लिए दो और पासपोर्ट को मंजूरी दे दी। पुलिस ने कहा, “आरोपी शाह की पत्नी द्वारा जमा किए गए दस्तावेज सही थे और कोई समस्या नहीं थी। लेकिन प्राथमिकी के बाद शाह की पत्नी का पासपोर्ट रोक दिया गया है। आरोपी न्यायिक हिरासत में है।”

युवक ने जिन महिलाओं के पासपोर्ट की मंजूरी दे दी वे मुंबई के एंटॉप हिल, चेंबूर और तिलक नगर की रहने वाली हैं। आजाद मैदान पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी ने नोएडा के आईपी अड्रेस वाले सिस्टम का इस्तेमाल किया था। यह केस फिलहाल साउथ रीजन साइबर थाने को ट्रांसफर कर दी गई है। डीसीपी बालसिंह राजपूत और एसीपी रामचंद्र लोटलिकर, सीनियर पीआई किरण जाधव और पीएसआई प्रकाश गवली के नेतृत्व में एक टीम ने खुफिया जानकारी एकत्र की। आरोपी राजा बाबू शाह को यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। वह यूपी में किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस ने कहा, “शाह की पत्नी मुंबई में काम करती है। उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। शाह ने अवैध रूप से सिस्टम तक पहुंच बनाई और अपनी पत्नी सहित तीन पूछताछ को मंजूरी दे दी।” पुलिस ने हालांकि यह कहने से इनकार किया कि शाह सिस्टम तक कैसे पहुंचा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.