होली पर करें ये उपाय, दांपत्य जीवन की हर परेशानी होगी दूर

0 294

नई दिल्ली: हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व होली आने में अब कुछ ही दिन बचे हुए है ये त्योहार अपने साथ हर्ष उल्लास और खुशियां लेकर आता है, होली पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व की शुभाकामनाएं देते है इस साल होली 8 मार्च को देशभर में मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार होली का पावन पर्व हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

वास्तुशास्त्र और ज्योतिष में कुछ ऐसे टोटको के बारे में बताया गया है, जिन्हें होली के दिन करना उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इन उपायों से आर्थिक संकट दूर हो जाता है और दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहता है। तो आज हम आपको होली से जुड़ा उपाय बता रहे है।

होली से जुड़े उपाय-
होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और इसके बाद ही रंगों वाली होली मनाई जाती है। ऐसे में होली से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा करना उत्तम माना जाता है इससे गणपति की कृपा पूरे परिवार पर सदैव बनी रहती है। अगर वैवाहिक जीवन में किसी प्रकर की कोई समस्या बनी हुई है या फिर रिश्तों में तनाव बढ़ता जा रहा है तो ऐसे में होली के दिन बेडरुम में भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की तस्वीर जरूर लगाएं इससे पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

अगर आप जीवन में खूब तरक्की व सफलता हासिल करना चाहते है, तो ऐसे में होली के दिन मुख्य द्वार पर भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा जरूर लगाएं इससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है जिससे परिवार के लोगों की खूब तरक्की होती है। घर के शीर्ष पर लगे ध्वज को होली के दिन बदलना उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से परिवार सुख समृद्धि और सम्मान बढ़ता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.