संभल में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोर की छत ढही; 20-25 लोगों के दबे होने की आशंका

0 338

संभल। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले में गुरुवार (16 मार्च) को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के इस्लाम नगर में एक कोल्ड स्टोरेज के गोदाम की छत भरभरा कर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी है। वहीं गुस्साए लोगों ने भी हंगामा शुरू कर दिया है।

आलू के काम में लगे मजदूर
जानकारी के मुताबिक घटना चंदौसी जिले के बदायूं मार्ग की है। यहां पर पथरा कोल्ड स्टोरेज के एक गोदाम की छत अचानक गिर गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसे के वक्त यहां आलू की लदाई और ढुलाई के लिए काफी संख्या में मजदूर लगे हुए थे। आशंका है कि छत के नीचे 20 से 25 मजदूर दबे हुए हैं।

गुस्साए लोगों ने किया हंगामा
सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। प्रशासन की ओर से मौके पर कई जेसीबी मशीन मंगाई गई हैं। इनसे मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.