PM मोदी जाएंगे US! मेजबानी की तैयारी में President बाइडेन- व्हाइट हाउस में होगा डिनर

0 399

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले कुछ महीने में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। वहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनकी मेजबानी करेंगे और सम्मान में डिनर का आयोजन करेंगे।

पीएम मोदी की यात्रा और वाशिंगटन के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस दौरान भारत-अमेरिका के बीच कई मुद्दों पर समझौत होने के आसार हैं। दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

इस पूरे मामले से परिचित लोगों का कहना है कि व्हाइट हाउस जून में पीएम मोदी के लिए राजकीय डिनर आयोजित करने की योजना बना रहा है। हालांकि, यात्रा के समय में बदलाव की भी संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.