काजोल को अजय देवगन की ‘भोला’ लगी पैसा वसूल फिल्म, ऐसे किया रिव्यु

0 271

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अजय देवगन (Ajay Devgn) की स्टारर फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) आज सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर में पहुंच चुके हैं। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज से पहले बीती रात को ‘भोला’ की स्पेशल स्क्रिनिंग रखी गई थी। जिसमें कई सेलेब्स ने शिरकत की वहीं फिल्म ‘भोला’ की इस स्पेशल स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस काजोल (Kajol) भी पहुंची।

फिल्म को देखने के बाद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए पति अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ का रिव्यु शेयर किया है। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बड़े स्क्रीन को शेयर किया है। जिसके स्क्रीन पर फिल्म ‘भोला’ नजर आ रही है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा, “अवश्य देखना चाहिए। पूरा पैसा वसूल। लगातार ताली बजा रही थी और चियरिंग कर रही थी। ‘भोला’ 3डी में भी रिलीज होगी।” उनके इस रिव्यु से साफ पता चलता है कि काजोल ने फिल्म ‘भोला’ को खूब एन्जॉय किया है।

बता दें कि फिल्म ‘भोला’ में अजय देवगन लीड रोल में हैं साथ ही उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है और उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म ‘भोला’ तमिल फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अजय देवगन के आलवा तब्बू, गजराज राव, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और विनीत कुमार भी अहम भूमिका में हैं।

गौरतलब है कि अजय देवगन की ये बतौर निर्देशक चौथी फिल्म है। फिल्म ‘भोला’ साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 15 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है। फिल्म को राम नवमी की छुट्टी का भी खास फायदा होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.