छत्रपति संभाजीनगर केस: हिंसा के बाद फूकीं गाड़ियां, पुलिस की 10 टीमें कर रहीं बदमाशों की तलाश, 45 अरेस्ट, स्थिति नियंत्रण में

0 103

नई दिल्ली/संभाजीनगर. जहां एक तरफ छत्रपति संभाजीनगर (Chatrapati Sambhajinagar) में बीती रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। वहीं इस दौरान दोनों गुटों के ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी भी की है। इस दौरान मौके पर जब पुलिस की टीम पहुंची तो ये लोग उनसे भी जा उलझे। वहीं बदमाशों ने पुलिस वाहनों पर भी पथराव किया और आग लगा दी।

इस घटना के बाद से शहर में तनाव पैदा हो गया है। इसको देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही पुलिस ने असामजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की हैं। पुलिस की टीम इन्हें तलाश कर रही है। वहीं मामले पर जलगांव SP एम.राजकुमार ने बताया कि, फिलहाल दो FIR दर्ज की गई हैं, हमने अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा में 4 लोग घायल हुए हैं। वर्तमान स्थिति शांतिपूर्ण है और क्षेत्र में नियंत्रण में है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात संभाजीनगर शहर के किराडपुरा में हुई। जहां एक प्रसिद्ध राम मंदिर है और इस मंदिर में रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। वहीं मामले पर पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने कहा कि, “हम नहीं जानते कि हमले में कौन लोग शामिल थे। उनकी संख्या 500 से 600 थी। कुछ युवकों के बीच झड़प के बाद यह घटना हुई। उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है।”

उन्होंने कहा, “राम मंदिर सुरक्षित है। छह से सात वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।” इधर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के नेता एवं लोकसभा सदस्य इम्तियाज जलील, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं राज्य के मंत्री अतुल सावे तथा अन्य लोग शांति सुनिश्चित करने का प्रयास करते दिख रहे हैं। जलील ने कहा, “राम मंदिर सुरक्षित है। पुलिस को इस घटना में शामिल लोगों को तत्काल पकड़ना चाहिए।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.