यूपी में छोटे भाई को ट्यूशन से लेने गई बहन, फिर वापस नहीं आई 12वीं कक्षा की छात्रा, सात घंटे बाद यहां मिली

0 303

गाजियाबाद. गाजियाबाद के कौशांबी थाना इलाके के वैशाली में बृहस्पतिवार शाम करीब पौने छह बजे छोटे भाई को ट्यूशन लेने गई 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा अचानक लापता हो गई। डेढ़ घंटे तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने अपहरण की सूचना दी।

कौशांबी पुलिस साढ़े सात घंटे दौड़ने के बाद छात्रा को घर के पास चार मंजिला बिल्डिंग की छत से सकुशल बरामद कर लिया। दरअसल छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी।

डीसीपी विवेक चंद्र का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम करीब पौने छह बजे वैशाली की एक छात्रा छोटे भाई को ट्यूशन सेंटर से लाने की बात कह कर घर से बाहर निकली थी। इंटरनेट में भी फोटो के साथ छात्रा के गायब होने की जानकारी वायरल हुई थी। रात डेढ़ बजे छात्रा घर से कुछ दूरी पर चार मंजिला बिल्डिंग की छत पर मिली।

लोगों ने कौशांबी पुलिस को छात्रा के मिलने की सूचना दी। थानाध्यक्ष अंकित तरार ने छात्रा से बात की तो शुरुआत में उसने बताया कि दो युवकों ने उसके सिर में डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। बिल्डिंग की छत पर आने के बारे में भी उसे कुछ पता नहीं चला था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.