विराट और दादा के बीच शुरू हुआ सोशल मीडिया वॉर, कोहली के अनफॉलो करने पर गांगुली ने उठाया ‘ये’ कदम

0 355

नयी दिल्ली: बीसीसीआई (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह दोनों खिलाड़ी एक दूसरों को कुछ खास पसंद नहीं करते। वहीं, आईपीएल के इस सीजन के दौरान इन दोनों के पुराने विवाद ने नया मोड़ लिया है।

हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (DC vs RCB) के बीच मैच खेला गया। इस मैच के दौरान यह दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के सामने आए। दोनों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाएं थे। लेकिन, इस मैच के बाद विराट कोहली ने सौरव गांगुली को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। विराट की इस हरकत का अब दादा ने करारा जवाब दिया है।

विराट कोहली (Virat Kohli) द्वारा अनफॉलो किए जाने के बाद सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम फॉलो लिस्ट से विराट का नाम हटा दिया है। अब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सोशल मीडिया पर भी वॉर देखने को मिल सकती है। खबरों की मानें तो, दादा पहले विराट को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे। लेकिन उनके अनफॉलो किए जाने के बाद गांगुली ने भी उन्हें अपनी लिस्ट से हटा दिया।

दिल्ली और आरसीबी के मैच के दौरान इन दोनों खिलाडियों के बीच टशन देखने को मिला था। इस मैच के बाद विराट कोहली ने दिल्ली के सभी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाए थे। लेकिन, विराट ने दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली को अनदेखा कर दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.