दर्दनाक: ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

0 330

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पिकअफ की ट्रक से टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक मासूम सहित एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20-25 लोग घायल भी हो गए हैं। यह दर्दनाक हादसा गोदा पुल पर हुआ। पलारी पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसे के वक्त करीब एक दर्जन लोग पिकअप में सवार थे। दोनों गाड़ियां गलत दिशा से आ रही थीं।

बलौदा बाजार में हुए इस हादसे में पांच महिलाओं और एक मासूम की मौत हो गई है। यह हादसा जिले के पलारी पुलिस थाना इलाके के गोडा पुलिया के पास हुआ है। पिकअप सवार लोग छठी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में 20 से 25 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.