मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे बेटे की हादसे में मौत, एक साथ उठी दोनों की अर्थी

0 290

बलाचौर: गांव चक हाजीपुर में हुए सड़क हादसे में मारे गए अवतार सिंह पुत्र गुरमेल सिंह व उनकी मां मलकियत कौर का गांव के श्मशानघाट में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अवतार सिंह अपनी पत्नी के साथ अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए स्कूटर से आ रहा था। जब वह करियाम रोड नहर के पास नवांशहर पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान अवतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और उनके साथ गए 2 पालतू कुत्तों की भी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और फरार कार चालक गुरप्रीत सिंह निवासी स्कोहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया और मां-बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.