MS Dhoni CSK Captain : IPL के 2 दिन पहले धोनी ने कैप्टंसी छोड़ी, CSK को चार खिताब जिता चुके हैं माही….

0 915

MS Dhoni CSK Captain : 14 साल में पहली बार बदला कप्तान अब महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं होंगे। CSK ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की घोषणा की हैं कि उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह अब रविंद्र जडेजा कमान संभालेंगे। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा है। माही की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार खिताब जीता है। चेन्नई टीम ने इस बार धोनी और जडेजा चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने ₹16 करोड़ में रिटेन किया था। वही, धोनी को इस सीजन के लिए ₹12 करोड़ मिले थे। धोनी और जडेजा के अलावा मोईन अली को 8 करोड़ ऋतुराज गायकवाड को 6 करोड़ मे रिटेन किया गया था।
धोनी 14 सालों से चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान थे, यह पहली बार है जब CSK का कप्तान बदला है। पहले भी यह खबर खूब चर्चा में थी कि इस बार जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है।
धोनी ने CSK के लिए 213 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से 130 मैचों में जीत दिलाई है। बीच में सुरेश रैना ने भी छह मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें से टीम ने केवल दो ही मैच जीते थे। इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी कप्तान नहीं रहा है। चेन्नई के मैनेजमेंट ने कप्तानी में बड़ा फेरबदल टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले किया है। टूर्नामेंट का पहला मैच 26 मार्च को खेला जाएगा। ओपनिंग मैच चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। रविंद्र जडेजा की कप्तानी मैं चेन्नई टीम इस बार अपना खिताब बचाने और पांचवा टाइटल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Also Read :- Marital Rape : शादी महिला पर अधिकार का लाइसेंस नहीं, संविधान में सबको सुरक्षा और समानता का अधिकार

रिपोर्ट -तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.