मुंबई में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का दिख रहा असर, तूफ़ान के साथ इन जिलों में हो सकती है बारिश

0 182

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक बार फिर तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ का भयंकर खतरा मंडरा रहा है। जी हां, IMD ने बेहद खतरनाक चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण गुजरात के तटीय क्षेत्रों के लिए एक तूफान की चेतावनी दी है। ऐसा भी कहा गया है कि कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर और मोरबी जिलों के निचले इलाकों में अब बाढ़ आने की संभावना है। वहीं, इससे पहले IMD ने 15 जून को कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची के बीच भूस्खलन होने की भी अब संभावना जताई है।

मुंबई से लेकर केरल तक असर

इधर चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय अभी से अपना असर दीखान शुरू कर दिया है। अब मुंबई से लेकर केरल के तट तक समंदर में तूफानी लहरें उठ रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज यह उत्तर की ओर और फिर सौराष्ट्र-कच्छ तट की ओर बढ़ेगा, जिसे यह आगामी 15 जून को दोपहर तक पार भी कर जाएगा। इसके साथ ही आज तूफान का असर मुंबई में पहले ही दिखने लगा है। यहां सप्ताहांत में तेज हवाएं भी चलीं। मुंबई में तेज हवाओं ने धूल कणों के कारण हवा की गुणवत्ता और दृश्यता को भी प्रभावित किया है। वहीं चक्रवात के कारण यहां ज्वार की ऊंची-ऊंची लहरें देखी जा रही हैं। इस बीच, खराब मौसम के कारण कई उड़ानें विलंबित या रद्द हो चुकी हैं।

महाराष्ट्र के इन जिलों में दिखेगा असर

वहीं IMD के अनुसार, रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, पालघर और कोल्हापुर जिलों में अगले तीन-चार दिन के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। वहीं आगामी 15 जून यानी गुरूवार तक मुंबई के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.