PM मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ की पत्नी के निधन पर जताया शोक

0 292

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नेपाल के अपने समकक्ष पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की पत्नी सीता दाहाल के निधन पर शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सीता लंबे समय से तंत्रिका तंत्र संबंधी एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थीं। 69 वर्षीय सीता ने बुधवार को काठमांडू के नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में अंतिम श्वांस ली।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सीता दाहाल के निधन से बहुत दुखी हूं। मैं प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.