शुरू हुई ओमन चांडी की अंतिम यात्रा, पुथुपल्ली में होगा अंतिम संस्कार

0 288

नई दिल्ली. जहां बीते मंगलवार सुबह 4.25 बजे चिन्मय अस्पताल में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी (Oomen Chandy) निधन हो गया। वहीं आज चांडी को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्थक तिरुवनंतपुरम में पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। वहीं आज ओमन चांडी के पार्थिव शरीर को तिरुवनंतपुरम से उनके पैतृक स्थान कोट्टायम ले जाया जा रहा है।

जानकारी दें कि, उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर कोट्टायम ले जाने के लिए अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 7 बजे तिरुवनंतपुरम से निकल चुकी है। कोट्टायम के थिरुनाक्कारा मैदान में सार्वजनिक श्रद्धांजलि के बाद, उनके पार्थिव शरीर को जिले के पुथुपल्ली में उनके घर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार पुथुपल्ली में उनके पैरिश चर्च में होगा। पता हो कि, केरल सरकार ने ओमन चांडी के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है। राज्य में आज सभी सरकारी कार्यालय और प्रोफेशनल कॉलेज समेत शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

गौरतलब है कि, ओमन चांडी दो बार 2004-06 और 2011-16 तक केरल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कदावर और अनुभवी कांग्रेस नेता ने 27 साल की उम्र में 1970 के राज्य विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करके विधायक के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया। इसके बाद उन्होंने लगातार 11 चुनाव जीते। इतना ही नहीं चांडी ने बीते 5 दशकों में केवल अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पुथुप्पल्ली का प्रतिनिधित्व किया था।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.