महाराष्ट्र : पुणे पुलिस ने 2 आतंकियों को दबोचा, 1 फरार, सर्च जारी

0 371

नई दिल्ली/पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां पुणे पुलिस (Pune Police) ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। मिली खबर के अनुसार दोनों गिरफ्तार आतंकियों के नाम इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी बताए जा रहे हैं।

वहीं पुणे पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, दोनों आतंकी NIA के मध्य प्रदेश के एक केस में वॉन्टेड हैं। इन दोनों के ऊपर 5-5 लाख का इनाम था। हालांकि एक संदिग्ध आतंकी भागने में भी कामयाब रहा। पुलिस को सर्च अभियांज के दौरान इनके ठिकाने से एक लाइव राउंड, 4 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद हुआ है।

मामले बाबत पुणे CP रितेश कुमार ने बताया कि, पुणे पुलिस ने इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी नाम के दो आरोपियों को पकड़ा, जो राजस्थान के एक मामले में NIA द्वारा वांछित थे और उन पर 5 लाख रुपये का इनाम भी था। इन दोनों को पुलिस ने तब हिरासत में लिया जब वे बीते मंगलवार को कोथरुड इलाके में एक बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी के दौरान उनके आवास से एक लाइव राउंड, 4 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया गया। हम आगे की जांच कर रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.