यूपी के बुलंदशहर में लेंटर गिरने से चार की मौत

0 311

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बुधवार को एक मकान का लिंटर गिर गया। इसके मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों के शवों को निकाल लिया गया है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

स्याना के क्षेत्राधिकारी भास्कर ने बताया कि नरसेना थाना क्षेत्र मवई में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से चार लोगों की दब कर मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पड़ोसियों के अनुसार मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए। मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार को ही लिंटर डाला गया था। परिवार के सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे।

देर रात हुए हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलते ही सीओ समेत अन्य अधिकारियों की कई टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.