छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारी रानू साहू को प्रवर्तन निदेशालय ने किया गिरफ्तार

0 531

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारी रानू साहू को गिरफ्तार किया। राज्य में 18 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाने के बाद शनिवार को साहू को गिरफ्तार किया गया ।

यह गिरफ्तारी ईडी द्वारा दर्ज एक नए पीएमएलए मामले के सिलसिले में की गई। ईडी ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों ने दावा किया कि पीएमएलए मामला कथित चावल घोटाले से जुड़ा हो सकता है। साहू के अलावा ईडी की टीम ने प्रदेश कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों की भी तलाशी ली। तलाशी अभियान के दौरान ईडी टीमों को सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।

शुक्रवार को ईडी ने रायपुर के देवेंद्र नगर में अग्रवाल और साहू के परिसरों की तलाशी ली। ईडी की एक और टीम कोरबा नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे के ठिकाने पर देखी गई। छापेमारी के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने किसी को भी घर के अंदर नहीं जाने दिया। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया गया और फिर ईडी की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को 2,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की गहन जांच करने का निर्देश दिया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.