NASA के स्पेस सेंटर में गुल हुई बिजली, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से संपर्क टूटा

0 338

वाशिंगटन : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की बिजली गुल (Power failure) होने की वजह से मंगलवार को मिशन कंट्रोल और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बीच संचार बाधित हो गया। बिजली कटने से मिशन कंट्रोल अंतरिक्ष स्टेशन पर निर्देश नहीं भेज सका और सात अंतरिक्ष यात्रियों से बात नहीं हो पाई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ह्यूस्टन के जॉनसन स्पेस सेंटर की इमारत में अपग्रेड का काम चल रहा था, जिसके चलते बिजली गुल हुई। अंतरिक्ष स्टेशन कार्यक्रम प्रबंधक जोएल मोंटलबनो ने कहा कि न तो अंतरिक्ष यात्री और न ही स्टेशन कभी किसी खतरे में थे और बैकअप नियंत्रण प्रणाली ने 90 मिनट के भीतर काम संभाल लिया।

उन्होंने कहा कि बिजली गुल होने के 20 मिनट के भीतर, चालक दल को रूसी संचार प्रणालियों के माध्यम से समस्या के बारे में बता दिया गया था। मोंटलबनो के अनुसार, यह पहली बार है कि नासा को नियंत्रण लेने के लिए बैकअप सिस्टम को सक्रिय करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि नासा को उम्मीद है कि दिन के अंत तक समस्या का समाधान हो जाएगा और परिचालन सामान्य हो जाएगा।

बता दें, तूफान या अन्य आपदा की स्थिति में किसी भी समस्या से निपटने के लिए नासा ने ह्यूस्टन से मीलों दूर एक बैकअप नियंत्रण केंद्र स्थापित किया है। लेकिन मंगलवार के मामले में, उड़ान नियंत्रक मिशन नियंत्रण में रहा क्योंकि रोशनी और एयर कंडीशनिंग काम कर रहे थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.