क्रिकेट की काली कमाई छोड़ दुबई भागा बुकी, घर सोना-चांदी सहित 17 करोड़ कैश

0 326

नई दिल्‍ली : पूरी दुनिया में क्रिकेट की सबसे ज्यादा दीवानगी भारत में ही देखी जाती है। कई फैंस तो अपने पसंदीदा क्रिकेटर को भगवान की तरह पूजते हैं। क्रिकेट (Cricket) के प्रति भारतवासियों की दीवानगी का गलत इस्तेमाल भी भारत में खूब होता है. यहां बात हो रही है क्रिकेट सट्टेबाजी की। जिसका जाल पूरे भारत में फैला हुआ है। सट्टेबाजी के हैंडलर दुबई से क्रिकेट की काली कमाई का कारोबार संभालते हैं। क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़ा एक चौंका देने वाला मामला महाराष्ट्र के नागपुर में सामने आया है।

व्यवसायी का आरोप है कि एक बुकी ने उसे 58 करोड़ रुपये का चूना लगाया. अधिकारियों ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने गोंदिया स्थित एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सट्टेबाज के खिलाफ एक व्यवसायी को फर्जी सट्टेबाजी ऐप्स में निवेश करने के लिए लालच देने और फिर उससे 58 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस टीम ने जब आरोपी के घर पर छापेमारी की तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं. आरोपी की पहचान अनंत जैन उर्फ शोंटू के रूप में हुई। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी अपना घर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस टीम को छापेमारी में उसके घर से 17 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश, 14 किलो सोना और 200 किलो चांदी बरामद हुई है।

नागपुर के सीपी अमितेश कुमार ने कहा कि नागपुर पुलिस ने काका चौक स्थित आरोपी अनंत जैन के घर पर छापा मारा और 17 करोड़ रुपये से अधिक नकद, लगभग 4 किलोग्राम सोना और 200 किलोग्राम चांदी जब्त की. आगे की जांच जारी है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने कई अन्य लोगों को भी ठगा होगा।

सीपी अमितेश कुमार ने कहा कि अपराध शाखा और साइबर विशेषज्ञों से युक्त एक विशेष जांच दल (एसआईटी) अवैध अंतरराष्ट्रीय व्यापार की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि ये गिरोह दुबई से संचालित हो रहा है और पूरे भारत में अपना जाल फैला रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.