भारत 5जी डाउनलोड स्पीड के मामले में विकसित देशों से काफी आगे, अमेरिका और जापान से दोगुना अधिक

0 302

नई दिल्ली : भारत 5जी डाउनलोड स्पीड के मामले में अमेरिका, जापान और जर्मनी जैसे विकसित देशों से काफी आगे है। वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक, भारत में 5जी डाउनलोड की औसत स्पीड 301.6 एमबीपीसी है। यह अमेरिका के 138.2 एमबीपीसी से 2.18, जापान के 156.5 से 1.92 और जर्मनी के 143.2 एमबीपीएस से 2.10 गुना अधिक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पेरू के लोगों को सबसे कम 48.2 एमबीपीएस की 5जी डाउनलोड स्पीड मिलती है। इटली में औसत स्पीड 121.2, यूनाइटेड किंगडम में 124.4, कनाडा में 144.1, स्पेन में 160.9, ऑस्ट्रेलिया में 182.3, मैक्सिको में 188.5 और स्विट्जरलैंड में 189.5 एमबीपीएस है।

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक, जिन पांच देशों में सबसे अधिक 5जी डाउनलोड स्पीड है, उनमें 432.5 एमबीपीएस के साथ दक्षिण कोरिया सबसे आगे है। सिंगापुर में औसत स्पीड 376.8 एमबीपीएस है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.