झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 8 महिलाओं को रौंदा, तीन की मौत

0 459

झांसी। कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Kanpur National Highway) पर गुरुवार शाम को गुलारा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही 8 महिलाओं को कुचल दिया. इनमें 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 महिलाओं को इलाज के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज (Jhansi Medical College) में भर्ती करवाया गया.

झांसी में सड़क दुर्घटमें घायल दो महिलाओं की हालत नाजुक बतायी जा रही है. वहीं मौके पर मौजूद भीड़ ने झांसी में सड़क हादसा होने के बाद भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की. राहगीरों से मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक नशे की हालत में था. वह सीधे खड़ा तक नहीं हो पा रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार गुलारा गांव की 8 महिलाएं हर रोज की तरह खेत में में गयीं. ये सभी मजदूरी करती हैं. वो धान रोप कर शाम को खेत से पैदल अपने घर को लौट रही थी. कुछ महिलाओं ने अपने सिर पर चारे की गठरी भी रखी हुई थी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.