पाकिस्तानी हिंदू सांसद ने की सरकार से हिंदुओं की रक्षा करने की अपील

0 285

इस्‍लामाबाद : पाकिस्तान में रह रहे हिन्‍दुओं पर आए दिन अत्‍याचार हो रहे हैं। कभी आतंकवादियों का शिकार तो कभी स्‍थानीय लोगों की यातनाएं से परेशान हैं। हिंदू सासंद ने देश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की निंदा की है। सासंद ने पाकिस्तानी सरकार से आग्रह किया है कि आरोपियो के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए और हिंदू समुदाय की रक्षा की जाए। सासंद पाकिस्तान में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दुख जाहिर किया है।

सासंद केसू मल खील दास ने ट्वीट कर कहा कि हम हिंदू अपनी धरती पाकिस्तान के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं। यह हमारा देश है। पाकिस्तान हमारा है। हम पाकिस्तान के नागरिक हैं। राज्य का काम हमारी सुरक्षा करना है। बता दें, हाल ही में सिंध प्रांत के काशमोर के घौसपुर इलाके में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी, जिसके कुछ दिनों बाद सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सांसद ने बुधवार को संसद में सरकार से हिंदू समुदाय की सुरक्षा के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि डकैतों के निशाने पर सिर्फ हिंदू ही नहीं हैं। बल्कि, काश्मोर, सक्कर, कंधकोट और राजनपुर जैसे कई इलाकों के मुस्लिम भी परेशान हैं। उनकी स्थिति भी उतनी ही खराब है। हिंदू इन धमकियों से नहीं डरता है। हम अपने देश के लिए मर सकते हैं। हम पाकिस्तान नहीं छोड़ सकते। हिंदू सांसदों के अलावा अन्य सांसदों ने भी इसपर चिंता जाहिर की।

विदेशी मीडिया के अनुसार, संसद अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने हिंदू समुदाय के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। अशरफ ने कहा कि उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। हिंदुओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना राज्य की जिम्मेदारी थी। इसके अलावा, जमात-ए-इस्लामी के सांसद अकबर अली चित्राली ने कहा कि पाकिस्तानी संविधान के तहत हर नागरिक समान है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हिंदू समुदाय के लिए मुस्लिम उनके साथ खड़े हैं। पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमला सामान्य सा हो गया है। हाल ही में, 150 साल पुराने एक मंदिर को कराची में ध्वस्त कर दिया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.