Allahabad High Court : मौत के मामले में बुलंदशहर के कुल 11 पुलिस वालों पर FIR दर्ज

0 654

Allahabad High Court : बुलंदशहर पुलिस हिरासत में प्रेमी की मौत मामले में तत्कालीन कोतवाल खुर्जा के SHO मिथलेश उपाध्याय व 2 दरोगाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला हुआ दर्ज। मामला काफी संगीन था जिसके खिलाफ पीड़ित परिवार ने केस दर्ज़ किया।

आपको बता दे, खुर्जा के तत्कालीन थाना प्रभारी नीरिक्षक मिथलेश उपाध्याय, जंक्शन चौकी प्रभारी बहादुर सिंह, और जांच अधिकारी केवल सिंह सहित कुल 11 लोगो पर FIR दर्ज़ किया गया है। दरसल ये मामला प्रेम प्रसंग का है।

बताया जा रहा है की 6 दिसंबर 2020 को खुर्जा के कनेनी निवासी प्रेमी युवक सोनू की पुलिस कस्टडी में हत्या का पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया था। अब तक ये बस आरोप था, लेकिन अब हाईकोर्ट के आदेश पर बुलंदशहर एसीजेएम की जांच के बाद FIR दर्ज़ हुई है।

पीड़ित परिवार द्वारा ये आरोप इंस्पेक्टर मिथलेश उपाध्याय पे लगाया गया है। आरोपी हत्यारा इंस्पेक्टर मिथलेश उपाध्याय हापुड़ देहात थाना प्रभारी के पद पर तैनात है।

खबर ये है की पुलिस ने खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गाव कनैनी में युवती को भगाने के आरोप में युवक सोनू को गिरफ्तार गिरफ्तार किया था।

Also Read :- महाराष्ट्र ने सभी कोविड -19 प्रतिबंधों को हटाया; मास्क अनिवार्य नहीं

रिपोर्ट- कोमल कशिश

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.