अक्षय कुमार की OMG 2 को लेकर सेंसर बोर्ड ने सुना दिया अपना फैसला, मेकर्स को झटका

0 308

मुंबई: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ओह माय गॉड 2 (OMG 2) की रिलीज़ का रास्ता साफ हो गया है. लंबे समय तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट की राह देख रही ये फिल्म ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ की जाएगी. इसके अलावा सीबीएफसी से लंबी बातचीत के बाद मेकर्स फिल्म में 25 बदलाव करने के लिए राज़ी हो गए हैं. अब ये फिल्म 11 अगस्त को तय वक्त पर रिलीज़ हो पाएगी.

बीते रोज़ ही इस फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट देकर पास किया था. हालांकि फिल्म को लेकर संशय बरकरार था. फिल्म तो पास हो गई मगर मेकर्स की बात नहीं मानी गई और इसको कई बदलाव के साथ रिलीज़ करने का फैसला हुआ है.

सर्टिफिकेशन से पहले इस फिल्म को सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने खुद भी देखा. दरअसल के हाल के दिनों में आदिपुरुष और ओपेनहाइमर जैसी फिल्मों को लेकर काफी बवाल हुआ है. ऐसे में सेंसर बोर्ड भी सावधानी से फिल्मों को सर्टिफिकेट दे रहा है.

ओएमजी 2 के मेकर्स के लिए सबसे बड़ी राहत ये है कि फिल्म में कोई कट नहीं लगाया गया है. पर मेकर्स इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट देने की मांग कर रहे थे, जिसे नहीं माना गया. रिपोर्ट के मुताबिक रिवाइजिंग कमेटी का कहना था कि यू/ए सर्टिफिकेट फिल्म को तभी दिया जाएगा जब इसमें कई कट लगाए जाएंगे. पर मेकर्स इसके लिए तैयार नहीं थे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.