फिल्‍म OMG-2 के कई सीन्स पर आपत्ति, सेंसर बोर्ड ने डायलॉग्‍स में बदलाव आने के दिये निर्देश

0 552

नई दिल्‍ली : आस्था और सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड OMG-2 के कई सीन्स (Scenes) पर आपत्ति जताते हुए सेंसर बोर्ड (Board )ने कैंची चलाने का निर्देश दिया था. नई जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने सिर्फ के डायलॉग्स में ही बदलाव किए हैं.

अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ रिलीज से पहले ही कई विवादों में फंस चुकी है. आस्था और सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड OMG-2 के कई सीन्स पर आपत्ति जताते हुए सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाने का निर्देश दिया था. बताया गया था कि बोर्ड ने फिल्म में 20 से ज्यादा कट्स के साथ ‘A’ सर्टिफिकेट देने की बात कही थी. लेकिन अब फिल्म को लेकर नई अपडेट्स सामने आई हैं.

नई जानकारी के मुताबिक, ‘ओह माय गॉड 2’ में कोई भी विजुअल कट्स नहीं लगाए गए हैं. सेंसर बोर्ड की कैंची सिर्फ ऑडियो यानी फिल्म के डायलॉग्स पर चली है. लोगों की धार्मिक भावनाओं के आहत होने का ख्याल रखते हुए सेंसर बोर्ड ने आपत्तिजनक डायलॉग्स को फिल्म से हटाने का निर्देश दिया है.

CBFC के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया है कि OMG-2 के मेकर्स ने बोर्ड द्वारा बताए गए सभी कट्स और बदलावों को एक्सेप्ट कर लिया है और फिल्म अब बदलावों के साथ अपनी तय तारीख पर 11 अगस्त को ही रिजील की जाएगी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.