हरियाणा पुलिस फरार आरोपियों को तलाशने में राजस्थान पुलिस का नहीं कर रही सहयोग: अशोक गहलोत

0 311

जयपुर : हरियाणा पुलिस फरार आरोपियों को तलाशने में राजस्थान पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मीडिया में बयान देते हैं कि राजस्थान पुलिस की हरसंभव मदद करेंगे, परन्तु जब हमारी पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई तो हरियाणा पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया, बल्कि राजस्थान पुलिस पर एफआईआर तक दर्ज कर ली।

जो आरोपी फरार हैं उन्हें तलाशने में हरियाणा पुलिस राजस्थान पुलिस का सहयोग नहीं कर रही। गहलोत ने कहा कि खट्टर हरियाणा में हो रही हिंसा को रोकने में नाकाम रहे और अब सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं जो उचित नहीं है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.