ऑटोप्सी की प्रारंभिक रिपोर्ट में मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की ‘फांसी से मौत’ की पुष्टि

0 360

मुंबई : मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत पर मुंबई के सर जे.जे. अस्पताल में की गई ऑटोप्सी की प्रारंभिक रिपोर्ट में ‘फांसी से मौत’ की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी।

चार डॉक्टरों की एक टीम ने बुधवार देर रात शव का परीक्षण किया और इसकी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। रायगढ़ पुलिस ने कई कोणों से जांच शुरू की है, जिसमें वित्तीय, बाहरी या व्यावसायिक दबाव और देसाई की आत्महत्या के अन्य पहलू शामिल हैं।

बुधवार सुबह 4 बजे के आसपास खुदकुशी से कुछ घंटे पहले, वित्तीय संकट से जूझ रहे देसाई ने कथित तौर पर एक “रिकॉर्डेड आत्महत्या संदेश” छोड़ा, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसे लोगों का नाम लिया जिन्होंने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया होगा।

हालांकि, बार-बार प्रयास करने के बावजूद रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने इस संवेदनशील मामले पर कुछ भी बताने से इनकार किया। देसाई का अंतिम संस्कार उनके बेटे और दो बेटियों के अमेरिका से यहां पहुंचने के बाद उनकी इच्छा के अनुसार शुक्रवार (4 अगस्त) को स्टूडियो परिसर में किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.