अपनी एकता को टेस्ट करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया है ‘घमंडिया’ गठबंधन : PM मोदी

0 234

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि ‘घमंडिया’ गठबंधन अपनी एकता को टेस्ट करने के लिए (To Test its Unity) अविश्वास प्रस्ताव लाया है । मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर तीखा हमला बोला। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए संबोधन के बारे में बताते हुए कहा कि यह ‘घमंडिया’ गठबंधन अपनी एकता को टेस्ट करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है।

प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि हमारे पास बहुमत है और ऐसे में विपक्ष के इस अविश्वास प्रस्ताव का उन्हें कोई मतलब समझ में नहीं आता है, लेकिन इस घमंडिया गठबंधन की यह भावना है कि वह आपस में एक हैं क्या ? इसलिए ये अपनी एकजुटता को, एकता को टेस्ट करने के लिए यह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। मेघवाल ने आगे बताया कि घमंडिया गठबंधन कल राज्य सभा में एक टेस्टिंग कर चुका है जहां पर यह पता लग गया कि विपक्ष कोई मजबूत ग्राउंड पर नहीं था। उन्होंने कहा कि कल राज्य सभा में उन्हें उम्मीद से एक वोट ज्यादा मिला।

मेघवाल ने आगे बताया कि आज की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने 9 अगस्त से भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया और तुष्टिकरण यानी वोट बैंक पॉलिटिक्स क्विट इंडिया अभियान चलाने का निर्देश देते हुए सभी सांसदों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वाहन किया है। उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के तौर पर मनाने को भी कहा। इस दिन देश भर में विभाजन की त्रासदी को लेकर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा और देशभर में मौन जुलूस भी निकाला जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में सभी सांसदों को हर घर तिरंगा अभियान और अमृत कलश यात्रा में भी बढ़-चढ़कर शामिल होने का निर्देश दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.